Omicron cases in India: अब तक कुल मिले 578 केस, दिल्ली में 63 मामले, आज से नाइट कर्फ्यू लागू

नई दिल्ली। भारत में ओमिक्रॉन मामलों की संख्या बढ़कर 578 हो गई है। दिल्ली में 142 मामले सामने आए। जबकि महाराष्ट्र में भी 142 मामले सामने आए। इसके बाद केरल में 57, गुजरात में 49 और राजस्थान में 43 मामले सामने आए। ठीक होने वाले रोगियों की संख्या 151 पहुंच गई है। मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में रविवार को ओंमिक्रॉन का पहला केस दर्ज किया गया है
कई राज्यों में लगा नाइट कर्फ्यू
हरियाणा, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और गुजरात की सरकारों ने रात्रि कर्फ्यू लागू कर दिया है। दिल्ली में सोमवार से नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा.
24 घंटे में देश में 29 लाख से अधिक लगे टीके
मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 29 लाख 93 हजार 283 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 141 करोड़ 70 लाख 25 हजार 654 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।
कोरोना के 6531 नए मामले
पिछले 24 घंटे में कोविड संक्रमण के 6531 नए मामले सामने आए हैं। देश में अभी 75 हजार 841 कोविड रोगियों का इलाज चल रहा है। यह संक्रमित मामलों का 0.22 प्रतिशत है।
इसी अवधि में 7141 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल तीन करोड़ 42 लाख 37 हजार 495 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.40 प्रतिशत है।
देश में पिछले 24 घंटे में सात लाख 52 हजार 935 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 67 करोड़ 29 लाख 36 हजार 621 कोविड परीक्षण किए हैं।