बेमेतरा
Bemetara पुलिस की कार्यवाही, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार

दुर्गा प्रसाद सेन@बेमेतरा। (Bemetara) जिले में दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। (21) वर्षीय आरोपी प्रिंस गोस्वामी बेमेतरा क्षेत्र का रहने वाला है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक पी़ड़िता ने दुष्कर्म की रिपोर्ट बेमेतरा थाने में दर्ज कराई थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया था। वहीं अनुसूचित जाति की होने की वजह से पुलिस ने एससी/ एसटी एक्ट के तहत भी केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई थी।
तलाशी के दौरान आरोपी प्रिंस गोस्वामी को पकडा गया। आरोपी द्वारा वर्ष 2019 से माह जून 2021 तक पीडिता को अनुसूचित जाति का होना जानते हुए शादी का झांसा देकर लगातार शरीरिक संबंध बनाया। गर्भवती होने पर जबरन दवा खिलाकर गर्भपात कराया है। आरोपी को पुलिस ने आज न्यायालय में पेश किया है।