छत्तीसगढ़

Chhattisgarh में आज मिले 5649 नए मरीज, 15 मरीजों की मौत, जानिए बाकी जिलों का हाल

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 5649  नए मरीजों की पहचान हुई  है। वहीं 5919  मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें  अस्पताल से  डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 15 मरीजों  की जान चली गई  है । 

 प्रदेश में आज जो कोरोना के नए मरीज मिले है, उसमें दुर्ग से 1053, राजनांदगांव से 334,  बालोद से 61, बेमेतरा से 37, कबीरधाम से 35,  रायपुर से 1442, धमतरी से 132,  बलौदाबाजार से 99,  महासमुंद से 70, गरियाबंद  से 45, बिलासपुर से 256,  रायगढ़ से 413, कोरबा से 267,  जांजगीर-चांपा से 207,  मुंगेली से 66,  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 60,  सरगुजा से 129,  कोरिया से 131, सूरजपुर से 63,  बलरामपुर से 18, जशपुर से 187, बस्तर  से 156, कोंडागांव से 54,  दंतेवाड़ा से 51, सुकमा से 32,  कांकेर से 127, नारायणपुर 92,  बीजापुर से 32  नए मरीज शामिल है।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 लाख 81 हजार 178 हो गई है , जिसमें से 31736  एक्टिव मामला है।  वहीं  10 लाख 35 हजार 745  मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, इस वायरस से प्रदेश में अब तक 13697  मरीजों की जान चली गई है।

Related Articles

Back to top button