सूरजपुर

Surajpur: अस्पताल की लापरवाही से एक बेटे के सर से उठा पिता का साया……डॉक्टरों पर फूटा गुस्सा

अंकित सोनी@सूरजपुर। (Surajpur) कोरोना देश में हाहाकार मचा रखा है। अस्पतालों की दहलीज पर तड़प-तड़प कर मरीज दम तोड़ रहे हैं। अगर बेड मिल भी जा रहा तो इलाज और ऑक्सीजन के अभाव में सांसे टूट जा रही है। परिजन बेबस हैं। रोते बिलखते परिजन प्रशासन को कोस रहे हैं। ऐसा ही वाकया सुरजपूर के कोविड अस्पताल में देखने को मिला। ये कोई नई बात नहीं है कि सुरजपूर हॉस्पिटल पर पहली बार आरोप लग रहे हैं। इससे पहले भी कई आरोपों का सामना अस्पताल कर रहा है। (Surajpur) गलतियों से सबक लेने के बजाय अस्पताल प्रबंधन और गलतियां दोहरा रहा है। प्रशासन भी इनकी गलतियों को नजरअंदाज करता जा रहा है। लापरवाही की तस्वीर उजागर करता ये अस्पताल एक बेटे से उसके पिता को छीन लिया। पिता को खोने के बाद उसका गुस्सा डॉक्टरों पर फूट पड़ा। उसने जमकर अपनी भड़ास अस्पताल प्रबंधन पर निकाला। आपको बता दें जिले के कोविड अस्पताल में होने वाली मौतों के आंकडों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। बीती रात को फारूक नाम के मरीज को भर्ती किया गया था। जिसकी रात में मौत हो गई। जिसके बाद उसके बेटों ने वहां के ड्यूटी डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

Related Articles

Back to top button