छत्तीसगढ़
भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष बने विश्व विजय सिंह तोमर, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

शिव शंकर साहनी@सरगुजा। जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर को राज्य सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए राज्य युवा आयोग का अध्यक्ष बना दिया है। इसके बाद से सरगुजा बीजेपी युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखने को मिल रही हैं। जहां आज जिला भाजपा कार्यालय के सामने आतिशबाजी के साथ भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। इधर नवनियुक्त राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा कि मेरे जैसे एक छोटे से कार्यकर्ता को पार्टी ने मौका दिया है। जिसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ,भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष किरण देव सहित तमाम भाजपा संगठन के पदाधिकारी को धन्यवाद दिया है।