CM साय ने स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का किया अनावरण

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर से वर्चुअल माध्यम से बलरामपुर जिले के चिरई-जसवंतपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का अनावरण किया।
उन्होंने स्वर्गीय साय को श्रद्धांजलि देते हुए जनजातीय समाज के उत्थान और सरगुजा अंचल के विकास में उनके अमूल्य योगदान का स्मरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बलरामपुर जिले को ₹202.65 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी, जिसमें 1,863 कार्यों का भूमिपूजन और 146 पूर्ण कार्यों का लोकार्पण शामिल है।
प्रमुख घोषणाएँ एवं बिंदु:
कल्याणकारी योजनाएं: विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत आवास और बुनियादी सुविधाएं दी जा रही हैं। तेंदूपत्ता संग्रहण की दर बढ़ाकर ₹5,500 प्रति मानक बोरा कर दी गई है।
विकास कार्य: शंकरगढ़ में बालक हायर सेकेंडरी स्कूल का नया भवन और चांदो में बड़ा सामुदायिक भवन बनाया जाएगा। साथ ही, प्रतिमा स्थल के समीप भव्य स्मृति द्वार का निर्माण होगा।
कृषि एवं धान खरीदी: आगामी 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी, जिसके लिए 360 नए केंद्र बनाए गए हैं। किसानों से ₹3,100 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा जाएगा।





