ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़
समान नागरिक संहिता प्रारूप: बिलासपुर में संभाग स्तरीय परामर्श बैठक

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) का प्रारूप तैयार करने की प्रक्रिया के तहत बिलासपुर के देवकी नंदन दीक्षित सभागृह में संभाग स्तरीय परामर्श बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में बिलासपुर संभाग के आठ जिलों—बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़—के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में समिति के सदस्य शत्रुघ्न सिंह और एम.के. राउत, वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन पवार, ज्योति रानी सिंह, सचिव श्याम धावड़े तथा बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन की उपस्थिति में विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, भरण-पोषण और लिव-इन रिलेशनशिप जैसे संवेदनशील विषयों पर खुलकर चर्चा हुई।





