ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

द्वीप्ति योजना: छत्तीसगढ़ की 801 महिलाएं बनेंगी सौर ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ग्रामीण महिलाओं को स्वच्छ ऊर्जा से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए संचालित ‘द्वीप्ति योजना’ (DWEEPTI) एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ की महिलाओं को ‘सोलर दीदी’ के रूप में तैयार किया जा रहा है।

​प्रदेश में अब तक 801 महिलाओं को सोलर दीदी के रूप में चिन्हांकित किया गया है, जबकि 19 महिला संकुल संगठन (CLF) सोलर वेंडर बने हैं। राज्यभर में 94 सोलर सिस्टम स्थापित हो चुके हैं और 415 प्रकरण प्रक्रियाधीन हैं।

​लखपति दीदी का संकल्प: यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘लखपति दीदी’ और हरित ऊर्जा के संकल्प को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही है।

​ऊर्जा उद्यमी: इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को केवल हितग्राही न बनाकर सौर ऊर्जा क्षेत्र में वेंडर, तकनीशियन और उद्यमी के रूप में विकसित करना है।

​कबीरधाम मॉडल: कबीरधाम जिले के वंदेमातरम् महिला संकुल संगठन को अधिकृत सोलर वेंडर बनाया गया है, जहां महिलाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देकर आजीविका के नए अवसर दिए जा रहे हैं। इससे प्रति स्थापना सोलर दीदियों को अतिरिक्त आय हो रही है।

Related Articles

Back to top button