ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बनी: सीएम साय

29वीं किश्त जारी, 66 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में पहुंचे 626.25 करोड़ रुपए; अब तक 18,805.83 करोड़ का भुगतान

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से महतारी वंदन योजना की 29वीं किश्त जारी करते हुए प्रदेश की 66 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 626.25 करोड़ रुपए अंतरित किए। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी मौजूद रहीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता और आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन चुकी है।

उन्होंने बताया कि आज जारी की गई राशि के साथ योजना की 29 किश्तों में अब तक कुल 18,805.83 करोड़ रुपए सीधे हितग्राही महिलाओं के खातों में पहुंचाए जा चुके हैं।

साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है और छत्तीसगढ़ सरकार उसी संकल्प को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा रही है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के दौरे के दौरान महिलाओं ने उन्हें बताया कि योजना से मिलने वाली राशि से कई परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।

अनेक महिलाओं ने सिलाई-कढ़ाई, छोटे व्यवसाय और अन्य स्वरोजगार शुरू किए हैं, जबकि कई परिवार इस राशि का उपयोग बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और घरेलू जरूरतों के लिए कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना के साथ ‘लखपति दीदी’ जैसी योजनाएं भी महिलाओं की आय बढ़ाने और आर्थिक भागीदारी मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ई-केवाईसी की प्रक्रिया जल्द पूरी कर सभी पात्र महिलाओं तक योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाए, विशेषकर बस्तर संभाग में इस कार्य को प्राथमिकता दी जाए।

गौरतलब है कि महतारी वंदन योजना 1 मार्च 2024 से लागू है। इसके तहत 21 वर्ष या उससे अधिक आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपए की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खाते में दी जाती है।

Related Articles

Back to top button