राजनांदगांव

Rajnandgaon: आशियाना पाने की आस, अधिकारियों का सुस्त रवैया….फ्लाईओवर के नीचे गुजर करने को मजबूर बेघर…अब जनता कांग्रेस ने…..

ललित सिंह ठाकुर@राजनादगांव। (Rajnandgaon) जनता कांग्रेस ने राजनांदगांव शहर के फ्लाईओवर के नीचे रहने वाले लोगों को मकान आवंटन करने की मांग करते हुए नगर निगम का घेराव किया।

केंद्र सरकार के द्वारा आवासहीन परिवारों को उनका पक्का आशियाना उपलब्ध कराने की मंशा से प्रधानमंत्री आवास योजना लागू की गई है। जिसके बाद अपना आशियाना पाने की चाह में नगर निगम में हजारों लोगों ने आवेदन किया हुआ है लेकिन नगर निगम के अधिकारियों के सुस्त रवैये के चलते इन आवेदनों का निराकरण अब तक नहीं हो पा रहा है, (Rajnandgaon) वहीं अब भी कई बेघर फ्लाईओवर के नीचे जीवन बसर करने मजबूर हो रहे हैं, जिसे देखते हुए छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस-जे ने आज नगर निगम का घेराव करते हुए फ्लाईओवर के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को जल्द से जल्द आवास आवंटन करने की मांग की है। जनता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवीन अग्रवाल ने कहा है कि राजनांदगांव शहर के विधायक प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह हैं वही महापौर कांग्रेस की हेमा देशमुख है। शहर में भाजपा और कांग्रेस के प्रतिनिधि होने के बाद भी फ्लाईओवर के नीचे कई लोग अपनी जिंदगी गुजार रहे हैं।

 नगर निगम का घेराव

(Rajnandgaon) छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस-जे के कोर कमेटी सदस्य नवीन अग्रवाल के नेतृत्व में आज आवास आवंटन तत्काल किए जाने की मांग को लेकर नगर निगम का घेराव किया गया। प्रदर्शन के दौरान जनता कांग्रेस के कार्यकर्ता झोपड़ी का मॉडल बनाकर अपने साथ लाए थे। राजनांदगांव शहर के फ्लाईओवर के नीचे कई लोग अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। वही कई परिवार किराए के मकान में अपनी जिंदगी गुजार रहे हैं। नगर निगम में आवेदन करने के वर्षों बाद भी उन्हें अब तक मकान नहीं मिला है। आवेदनों का सत्यापन कर नगर निगम के अधिकारी पात्र लोगों को आवास मुहैया करा सकते हैं, लेकिन अब तक हजारों आवेदनों पर कार्रवाई नहीं हुई है और लोग केंद्र सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना से वंचित भी हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button