रायपुर

Raipur: प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार ने कैबिनेट मंत्री का किया स्वागत, कवासी लखमा ने कहा- सेवादल नवीन ऊंचाइयों को छू रहा

रायपुर। (Raipur) आज शिविर में छत्तीसगढ़ शासन के आबकारी एवं उद्योग मंत्री माननीय कवासी लखमा का राष्ट्रीय विशारद प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक लालजी भाई देसाई एवं प्रदेश कांग्रेस सेवादल छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार ने कैबिनेट मंत्री का हार्दिक स्वागत किया।

(Raipur) कवासी लखमा ने प्रशिक्षणार्थियों को सेवा दल के संगठन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मैं भी कांग्रेस सेवा दल का एक स्वयंसेवक रहा हूं। सेवा दल के कार्यकर्ता लगन शील कर्मठ एवं ईमानदार होते हैं। कवासी लखमा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन ने कहा कि सेवादल  नवीन ऊंचाइयों को छू रहा है।(Raipur)  संगठन में संगठनात्मक कार्यों को सही ढंग से संचालित किया जा रहा है।

लखमा ने मुख्य संगठक श्री ताम्रकार जी से बस्तर क्षेत्र में प्रशिक्षण कराने के लिए आमंत्रण दिया जिसे ताम्रकार जी ने सहर्ष स्वीकार  किया। ताम्रकार मंत्री छत्तीसगढ़ शासन को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया एवं गांधी थैला पहनाकर सेवा दल की भूमिका एवं गांधीजी के विचारों को रेखांकित कर स्वागत किया।

 ताम्रकार ने अपने उदबोधन में कहा कि बढ़ती हुई विषम परिस्थितियों में सेवा दल की भूमिका बदल गई है सेवा दल ने पहले लड़ाई देश की आजादी के लिए अंग्रेजों से लड़ी थी आज सेवादल को अपनी लड़ाई देश की आजादी और लोकतंत्र को बचाने के लिए आर एस एस और भाजपा से लड़नी है।

कांग्रेस ने एक बार फिर से सेवादल को यह लड़ाई लड़ने की जिम्मेदारी सेवा दल के कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सेवा दल के मुखिया लाल जी देसाई जी को सौंपी है। हम सभी स्वयंसेवक मिलकर गांधी के विचारों को आत्मसात करते हुए जनता जनार्दन की सेवा में संकल्पित होकर आगे कदम बढ़ाएंगे।

Related Articles

Back to top button