रायपुर

Raipur: पेट्रोल-डीजल और गैस के बढ़े दाम…..किसान सम्मान में कांग्रेस का पदयात्रा…कही ये बात

राजनांदगांव। (Raipur) केंद्रीय कृषि कानून और पेट्रोल-डीजल रसोई गैस के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस ने किसान सम्मान पर यात्रा का आयोजन किया। इस पदयात्रा में शहर जिला कांग्रेस के प्रभारी अरुण सिसोदिया भी शामिल हुए।

(Raipur) तीन कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस लगातार आंदोलन कर रही है। इसी आंदोलन के बीच पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बढ़े दामों को लेकर भी कांग्रेस के द्वारा धरना प्रदर्शन, रैली आंदोलन किया जा रहा है। इन दोनों ही मुद्दों पर कांग्रेस ने पदयात्रा का आयोजन किया।

(Raipur) प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित किए गए इस किसान सम्मान पदयात्रा में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी अरुण सिसोदिया सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। पर यात्रा को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों पर तीन काला कानून थोपा गया है, वहीं पेट्रोल डीजल के दाम लगातार बढ़ाया जा रहा है जिससे आम जनता त्रस्त है।

किसान सम्मान पदयात्रा का आयोजन राजनांदगांव शहर के कांग्रेस भवन से शुरू किया गया इसके बाद पदयात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई कन्हारपुरी पहुंची जांच सभा का आयोजन किया गया। पदयात्रा के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button