छत्तीसगढ़

बीजेपी प्रदेश कार्यालय में जश्न का माहौल, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद, अब से कुछ देर में भाजपा अध्यक्ष का शपथ

रायपुर। भाजपा कार्यालय में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भव्य रूप से किया जाएगा। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रूप में किरण देव शपथ लेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी नितिन नबीन, और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े भी उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही साय मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद, विधायक और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में जश्न का माहौल है, और पार्टी के इस आयोजन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button