छत्तीसगढ़रायपुर

भाजपा कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महामंत्री अजय जमवाल, महामंत्री संगठन पवन साय से की मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भाजपा कार्यालय पहुंचे। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, महामंत्री संगठन पवन साय ने पूर्व मंत्री संगठन रामप्रताप से मिले। इससे पहले छत्तीसगढ़ प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित भगवान श्रीराम के मंदिर पहुंचे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान श्रीराम, माता जानकी हनुमान जी और शिवजी की पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ प्रदेश के चहंुमुखी विकास और प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि भगवान श्री राम का आशीर्वाद इसी तरह हम सब पर बना रहे। छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों के समुचित विकास और छत्तीसगढ़ प्रदेश विकास के क्षेत्र में देश में अपना महत्वपूर्ण स्थान स्थापित करें, यही भगवान से हमारी कामना है।

13 दिसंबर नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का शपथ ग्रहण समारोह

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का शपथ ग्रहण समारोह 13 दिसंबर को होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके साथ दो उपमुख्यमंत्री सहित करीब एक दर्जन मंत्री भी पद की शपथ लेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को आखिरकार राज्य के एक प्रमुख आदिवासी नेता विष्णुदेव साय को विधायक दल का नेता चुन लिया। इसी के साथ ही यह सस्पेंस खत्म हो गया कि राज्य का नेतृत्व कौन करेगा। रविवार दोपहर में रायपुर स्थित पार्टी के राज्य मुख्यालय में 54 नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक के दौरान 59 वर्षीय साय को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया।

Related Articles

Back to top button