राजनीति

Mohan Markam ने लिखा पत्र, कहा-  गांधी परिवार से अध्यक्ष बनाने की मांग, आपके साथ थे, साथ हैं और साथ रहेंगे

रायपुर। (Mohan Markam) प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को पत्र लिखा है। खत में उन्होंने गांधी परिवार से ही कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग की है। पत्र में उन्होंने कहा कि हम आपके साथ थे, साथ हैं और साथ रहेंगे।

मोहन मरकाम ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के सभी कांग्रेसी गांधी नेहरू परिवार के साथ हैं, पार्टी के अंदर आई असहमति को दरकिनार कर फ़ैसला लें और कांग्रेस की विचारधारा को मज़बूत करें।

(Mohan Markam)गौरतलब है कि बीते रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी को पत्र लिखा था। उन्होंने एक खत में लिखा है, ”गांधी-नेहरू परिवार का भारत को गरीब राष्ट्र की श्रेणी से आधुनिक राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है. गांधी-नेहरू परिवार ने देश के लिए जो कुर्बानियां दी हैं, वो अविस्मरणी है.

(CM)135 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी ने पहले भी अनेक संकटों का सामना किया है, लेकिन कांग्रेस के लाखों-करोड़ों कार्यकर्ताओं की गांधी नेहरू परिवार के प्रति आस्था सदैव अडिग रही है. देश की जनता ने लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप ही गांधी नेहरू परिवार के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की है.”

(Mohan Markam) (CM)बघेल ने गुजरात और छत्तीसगढ़ चुनाव की याद दिलाते हुए लिखा है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, और छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त किया. गुजरात विधानसभा चुनाव में भी हमने काफी अच्छा प्रदर्शन किया. देश को वर्तमान संकट से उबारने में सोनिया और राहुल गांधी ही आशा की किरण दिखाई देते हैं. इसलिए आपसे विनम्र अनुरोध है कि आप एक बार फिर से कांग्रेस का नेतृत्व संभाले.

 

 

Related Articles

Back to top button