ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ PWD में बड़ा फेरबदल, 91 सब इंजीनियरों के तबादले; रायपुर-दुर्ग समेत कई जिलों में बदले अधिकारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण विभाग (PWD) में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने 91 सिविल उप अभियंताओं का तबादला आदेश जारी किया है। इस बदलाव के तहत रायपुर, दुर्ग, गरियाबंद, धमतरी समेत विभिन्न संभागों में अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।

आदेश के मुताबिक, सभी तबादले प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

रायपुर, दुर्ग और गरियाबंद में बदली पदस्थापना

तबादला सूची के अनुसार, प्रदीप कुमार चंद्राकर को रायपुर संभाग क्रमांक-3 से गरियाबंद भेजा गया है। फारूक इशराक को नवा रायपुर से दुर्ग और चुन्नूलाल साहू को बलौदाबाजार से रायपुर संभाग क्रमांक-3 में पदस्थ किया गया है।

इसी तरह मंगल प्रसाद चंद्राकर को महासमुंद संभाग से विधानसभा रायपुर भेजा गया है। मुकेश नायक को महासमुंद संभाग से राष्ट्रीय राजमार्ग (रा.रा.) संभाग रायपुर में नई जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं, अंशुमान सिंह का तबादला गरियाबंद से धमतरी किया गया है। विभाग में एक साथ 91 उप अभियंताओं के तबादले से विभिन्न संभागों में पदस्थापना व्यवस्था में बदलाव हुआ है। अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के अनुसार कामकाज संभालना होगा।

देखिये आदेश की कॉपी-

Related Articles

Back to top button