ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 102 अधिकारियों के तबादले

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 102 अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत वनक्षेत्रपालों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, अधिकारियों के स्थानांतरण प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए हैं। इन तबादलों को मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद मंजूरी दी गई है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव जेपी पाठक ने राज्यपाल के नाम से यह आदेश जारी किया है।

तबादला आदेश जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना के अनुसार जिम्मेदारी संभालनी होगी। विभाग में एक साथ 102 अधिकारियों के स्थानांतरण को प्रशासनिक व्यवस्था में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

देखिये आदेश की कॉपी-

Related Articles

Back to top button