छत्तीसगढ़
Lokvani का प्रसारण 14 मार्च को, नारी शक्ति पर होगी केंद्रित

रायपुर। (Lokvani) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 16वीं कड़ी का प्रसारण 14 मार्च रविवार को होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी (Lokvani) में इस बार प्रदेश की नारीशक्ति से बातचीत करेंगे।
लोकवाणी(Lokvani) का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।