
दुर्गा प्रसाद सेन@बेमेतरा। जिला पुलिस ने हत्यारोपी को 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया। कातिल कोई और नहीं बल्कि प्रेमी ही निकला हैं। जानकारी के मुताबिक बेरला अहिवारा मुख्य मार्ग पर हनुमान मंदिर के पीछे एक अज्ञात महिला का शव मिला। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
मुखबिर और घटनास्थल की बारीकी से जांच करने के बाद पुलिस को कुछ क्लू हाथ लगे। जिसके बाद 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में बताया कि मृतिका सोने का कान दिलाने के नाम पर अक्सर जिद करती थी। हत्या वाले दिन भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद गुस्से में आकर महिला को मौत के घाट उतार दिया।
आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।