रायपुर

Raipur: पूर्व केंद्रीय मंत्री शहीद विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि पर महापौर ने श्रद्धांजलि अर्पित की, प्रतिमा स्थल पर नेताओं ने अर्पित किया पुष्पाजंलि

रायपुर। राजधानी शहर रायपुर (Raipur) के प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने आज पूर्व केंद्रीय मंत्री शहीद विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि पर नगर पालिक निगम के मुख्यालय भवन के सामने स्थित नगर निगम उद्यान परिसर में श्रद्धांजलि अर्पित की |

नगर निगम रायपुर के संस्कृति विभाग की ओर से प्रमुख रूप से प्रतिमा स्थल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री शहीद विद्याचरण शुक्ल को उनकी पुण्यतिथि पर राजिम के  विधायक  अमितेष शुक्ल, छत्तीसगढ़ राज्य पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी,नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष आकाश तिवारी, पार्षद प्रतिनिधि राधेश्याम विभार,सामाजिक कार्यकर्त्ता  दौलत रोहड़ा, प्रमोद तिवारी सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में  पुष्पांजलि अर्पित करते  हुए  सम्मान किया |

Related Articles

Back to top button