Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
जांजगीर-चांपा

Janjgir: पति-पत्नी की धारदार हथियार से वारकर हत्या, दामाद हिरासत में, बदबू आने पर लोगों ने दरवाजा तोड़ा, कमरे में मिला खून से लथपथ हालत में शव

जांजगीर। पति-पत्नी की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी गई है। जब उनके पड़ोसियों को काफी बदबू आने लगी। बदबू आने पर लोगों ने आसपास भी देखा। इसके बाद जब दरवाजा तोड़ा तो कमरे के अंदर दोनों की खून से लथपथ हालत में शव मिला। इसके बाद पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई। मामला हसौद थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक कैथा गांव में विजय राम और मंगली बाई रहते थे। दोनों की 4 बेटियां और एक बेटा है। चारों बेटियों की शादी हो चुकी है। सोमवार सुबह ही इस बात की जानकारी लगी है। बदबू आने पर लोगों ने आसपास भी देखा। मगर कुछ पता नहीं चला। अंदर जाकर देखा तो दोनों की लाश खून से लथपथ मिलीं। लाशों से ही बदबू आ रही थी। आसपास रखा सामान बिखरा पड़ा हुआ था, जिसके बाद पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई थी। पुलिस को शक है कि शव 2 से 3 दिन पुराने हो सकते हैं। दोनों के शरीर में धान चिपका हुआ था। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को पीएम के लिए भेजा है।

वहीं उनके बेटे को भी जानकारी दी गई थी, जिसके बाद उनका बेटा और कुछ परिजन गांव पहुंच गए हैं। पुलिस ने इस मामले में छोटे दामाद को हिरासत में लिया। पुलिस अभी उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस को शक है कि वारदात को दामाद ने ही अंजाम दिया है। पुलिस अभी उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस को शक है कि वारदात को दामाद ने ही अंजाम दिया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम भेजी गई है। जांच जारी है। जल्द ही मामले में खुलासा हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button