छत्तीसगढ़Chhattisgarh

जनसमस्या निवारण शिविर में घनश्याम दास साहू को मिला नि:शुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार 2026 आम नागरिकों तक शासकीय सेवाएं पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है।

प्रदेशभर में लगाए जा रहे जनसमस्या निवारण शिविरों के जरिए लोगों को विभिन्न विभागों की सुविधाएं उनके घर के नजदीक उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी कड़ी में राजनांदगांव जिले के मोहड़ वार्ड निवासी घनश्याम दास साहू को शिविर में नि:शुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस प्रदान किया गया।

घनश्याम दास साहू मोहड़ स्कूल परिसर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में शासकीय योजनाओं और सेवाओं की जानकारी लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें परिवहन विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी मिली।

उन्होंने मौके पर ही लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया। आवेदन प्राप्त होने के बाद अधिकारियों ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए उनका नि:शुल्क लर्निंग लाइसेंस तत्काल जारी कर दिया।

घनश्याम दास साहू ने बताया कि सामान्य स्थिति में लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए उन्हें परिवहन विभाग के जिला कार्यालय जाना पड़ता, जिससे समय और धन दोनों खर्च होते। लेकिन सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविर में यह सुविधा स्थानीय स्तर पर ही मिल गई। इससे उन्हें कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिली और उनका कार्य सरलता से पूरा हो गया।

उन्होंने कहा कि एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध होने से आम लोगों को काफी सुविधा मिल रही है। जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से प्रशासन लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर रहा है, जिससे शासन और जनता के बीच विश्वास भी मजबूत हो रहा है।

घनश्याम दास साहू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार जैसी पहल से शासकीय सेवाएं आम लोगों तक सहज, सरल और पारदर्शी तरीके से पहुंच रही हैं। इससे अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित हो रहा है।

Related Articles

Back to top button