ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

नारायणपुर अंचल में अमन, आजीविका और स्थानीय सहभागिता बढ़ाने पर फोकस: सीएम साय

नारायणपुर। दो दिवसीय नारायणपुर प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अबूझमाड़ क्षेत्र में आयोजित पीस हाफ मैराथन का शुभारंभ किया और विभिन्न सामाजिक, खेल तथा पर्यटन कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में अमन, शांति, आजीविका संवर्धन और स्थानीय सहभागिता बढ़ाने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों का अवलोकन किया और लोगों से संवाद कर विश्वास व सहभागिता को मजबूत किया।

मुख्यमंत्री साय ने शांत सरोवर के समीप छत्तीसगढ़ राइडिंग क्लब के 40 बाइकर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह बाइकर्स समूह नारायणपुर के सुदूर पर्यटन स्थल कच्चापाल तक यात्रा करेगा, जिससे अबूझमाड़ को जानने और शांति का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने शांत सरोवर में वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद बस्तर महेश कश्यप और लघु वनोपज अध्यक्ष रूपसाय सलाम के साथ नौका विहार का आनंद लिया।

बिंजली में तीरंदाजी कार्यक्रम में उन्होंने स्थानीय युवा खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए स्वयं लक्ष्य साधा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल, आजीविका और शांति के विकास के लिए जिला प्रशासन, सुरक्षा बल और राज्य सरकार समन्वित प्रयास कर रही है।

कार्यक्रम में सचिव राहुल भगत, कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी, कलेक्टर नम्रता जैन, पुलिस अधीक्षक रॉबिन्सन गुरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button