रायपुर

DPR के नाम से खोल रखा था फर्जी ऑफिस, शिकायत के बाद पुलिस ने दी दबिश, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर सकती है बड़ा खुलासा

रायपुर।  DPR) राजधानी में आकाशवाणी में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा सामने आया है। आरोपी ने आकाशवाणी, प्रसार भारती, DPR के नाम से  फर्जी ऑफिस  खोल रखा था। आरोपी ने ऑफिस में  आकाशवाणी,प्रसार भारती के अधिकारियों के नाम का बोर्ड लगा रखा था । फर्जी लेटर पैड से  नियुक्ति की जा रही थी। पुलिस ऑफिस के दस्तावेज खंगाल रही है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को न्यूज कलेक्शन के नाम से कई लोगों की फर्जी नियुक्ति की  शिकायत मिली थी। शिकायत के बाद पुलिस ने दबिश दी है।

पुलिस ने मुख्य आरोपी अभिजीत शर्मा को  गिरफ्तार किया है। भारत सरकार के अधिकारियों की फर्जी सील भी ऑफिस से बरामद की गई है। जानकारी के मुताबिक  मुख्य आरोपी अभिजीत शर्मा रायपुर (Raipur) की कई बड़ी होटलों में इंटरव्यु आयोजित करके लोगों की भर्ती करता था। भर्ती के नाम पर उम्मीदवारों से बड़ी रकम भी ऐंठता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, पुलिस इस मामले में जल्द ही बड़ा खुलासा कर सकती है।

Related Articles

Back to top button