छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ विधानसभा में दूसरे दिन की कार्रवाई जारी, सीएम ने अनुपूरक बजट किया पेश, 4 हजार,337 करोड़ से अधिक का है अनुपूरक बजट

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में दूसरे दिन की कार्रवाई जारी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अनुपूरक बजट पेश किया। वित्तीय वर्ष 2022 ,23 का दूसरा अनुपूरक बजट पेश हो चुका है। 4 हजार,337 करोड़ 75 लाख ,93 हजार, 832रु का अनुपूरक बजट पेश किया गया है। वित्तीय वर्ष 2022 ,23 का दूसरा अनुपूरक बजट पेश
4 हजार,337 करोड़ 75 लाख ,93 हजार, 832 रुपए का अनुपूरक बजट है।

जानकारी के मुताबिक विशेष सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के गरीबों के लिए आरक्षण का नया अनुपात तय करने वाला विधेयक पेश करने वाले हैं। इसी के साथ विधानसभा एक संकल्प भी पारित करने जा रहा है। इसमें केंद्र सरकार से आग्रह किया जाएगा कि वे आरक्षण कानून को संविधान की नवीं अनुसूची में शामिल कर लें।

तय योजना के मुताबिक कार्यवाही के दूसरे हिस्से में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ लोक सेवा (अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़ा वर्गों के लिए आरक्षण) संशोधन विधेयक 2022 को पेश करेंगे। इसके साथ ही शैक्षणिक संस्था (प्रवेश में आरक्षण) संशोधन विधेयक को भी पेश किया जाना है। सत्ता पक्ष और विपक्ष की चर्चा के बाद इन विधेयकों को पारित कराने की तैयारी है। राज्य कैबिनेट ने इन विधेयकों को प्रारूप को 24 नवम्बर को हुई बैठक में मंजूरी दी थी। इन दोनों विधेयकों में आदिवासी वर्ग-ST को 32%, अनुसूचित जाति-SC को 13% और अन्य पिछड़ा वर्ग-OBC को 27% आरक्षण का अनुपात तय हुआ है। सामान्य वर्ग के गरीबों को 4% आरक्षण देने का भी प्रस्ताव है। इसको मिलाकर छत्तीसगढ़ में 76% आरक्षण हो जाएगा।



Related Articles

Back to top button