Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
देश - विदेश

दिल्ली में फिर से बाढ़ का अलर्ट जारी, यमुना नदी खतरे के निशान को की पार 

नई दिल्ली। दिल्ली में एक बार फिर बाढ़ का अलर्ट है क्योंकि यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। अपराह्न तीन बजे जलस्तर 206.26 मीटर रिकार्ड किया गया। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को महाराष्ट्र के पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। गुजरात के दक्षिणी और सौराष्ट्र क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। 

दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश 

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में रविवार को बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो घंटों में राजीव चौक, आईटीओ, इंडिया गेट, लोदी रोड, नेहरू स्टेडियम, लाजपत नगर और एनसीआर सहित दिल्ली के कुछ स्थानों और आसपास के इलाकों में हल्की तीव्रता की बारिश होगी।

यमुना के उफान पर दिल्ली में बाढ़ का अलर्ट

निचले इलाकों के लोगों से जगह खाली करने को कहा गया। दिल्ली में एक बार फिर बाढ़ का अलर्ट है क्योंकि रविवार को यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। निचले इलाकों में रहने वालों को जगह खाली करने को कहा गया है। “यमुना नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। कृपया नदी के पास के इलाकों से दूर रहें, ”अधिकारियों ने रविवार दोपहर को घोषणा की।

Related Articles

Back to top button