
रायपुर। उपराष्ट्रपति की मिमिक्री करने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा वीडियो बनाए जाने पर सीएम विष्णु देव साय ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष के नेता उपराष्ट्रपति जैसे संवैधानिक पद का सार्वजनिक रूप से मजाक उड़ा रहे हैं। देश के संविधान और संसदीय परंपराओं का अपमान विपक्ष की संकीर्ण मानसिकता प्रदर्शित करता है। विपक्ष ने एक बार फिर भारत की जनता को निराश कर देश का सर शर्म से झुका दिया है।