Corona की बेलगाम रफ्तार, बीते 24 घंटे में मिले 1,68,063 नए केस, ओमिक्रॉन के 4,461 मामले

नई दिल्ली। देश में कोरोना के रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में 1,68,063 नए मामले सामने आए हैं। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3,58,75,790 पहुंच गया है। ओमिक्रॉन संक्रमण के कुल 4,461 मामले सामने आ चुके हैं।
एक्टिव केस बढ़कर 8,21,446 पहुंच गया है। जो कि 208 दिनों में सबसे अधिक है। 277 मौतों के साथ मरने वालों की संख्या 4,84,213 तक पहुंच गई है। ओमाइक्रोन के कुल 4,461 मामलों में से 1,711 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं।
महाराष्ट्र में सबसे अधिक 1,247 मामले दर्ज किए गए। इसके बाद राजस्थान में 645, दिल्ली में 546, कर्नाटक में 479 और केरल में 350 मामले दर्ज किए गए। कुल संक्रमण का 2.29 प्रतिशत शामिल है। बीते 24 घंटे में 97,827 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है।
मंत्रालय के अनुसार पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 10.64 पहुंच गई है। जबकि साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 8.85 प्रतिशत दर्ज की गई है। बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 3,45,70,131 हो गई, जबकि मामले की मृत्यु दर 1.35 प्रतिशत दर्ज की गई।