सरगुजा-अंबिकापुर

Corona का कोहराम, सेंट्रल जेल में हुई कोरोना की एंट्री, अब उठ रहे कई सवाल, Video

शिव शंकर साहनी@सरगुजा। जिले में कोरोना (Corona) अब कोहराम मचा रहा है। संक्रमितों के आंकड़ें जहां हर दिन 5 दर्जन से अधिक आ रहे है। वहीं मौत की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। शुक्रवार की रात 8 बजे से शनिवार की सुबह 4 बजे के बीच कोविड अस्पताल अंबिकापुर में 2 पॉजिटिवों की मौत हो चुकी है।

आपको बता दें की इनमें भाजपा नेत्री व पूर्व जिला पंचायत सदस्य शांति एक्का भी शामिल हैं। वहीं शुक्रवार की देर शाम तक 77 मरीज मिले थे। इधर जेल अधीक्षक ने कहा की जिन  कैदियों में कोविड के लक्षण दिख रहे थे उनका जाँच करवाया गया है।

(Corona) जेल में 2 हजार से अधिक कैदी मौजूद है। इसके अलावा सेंट्रल जेल में लगभग 200 कैदियों का कोविड  जाँच किया गया। जिसमे एक साथ 68 पॉजिटिव मिलने से जेल प्रबंधन समेत जिलेभर में हडक़ंप मचा हुआ है। (Corona) जेल प्रबंधन ने एतिहात के तौर पर  कैदियों के लिए अलग से रूम की व्यवस्था भी  की गई है। वही जेल में कोरोना की कहां से एंट्री हुई, इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। 

Related Articles

Back to top button