‘बंटवारा 1947’ का फर्स्ट लुक जारी, सनी देओल और प्रीति जिंटा की जोड़ी फिर पर्दे पर; दमदार स्टारकास्ट ने बढ़ाया उत्साह

मुंबई। बॉलीवुड में इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल ‘बंटवारा 1947’ (Batwara 1947) एक बार फिर सुर्खियों में है। आमिर खान प्रोडक्शन की इस पीरियड ड्रामा फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता बनी हुई है। फिल्म के मेकर्स ने अब इसमें नजर आने वाले प्रमुख कलाकारों के फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिए हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
फिल्म में सनी देवल और प्रीटि जिंटा मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। दोनों कलाकार लंबे समय बाद एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। उनकी जोड़ी को लेकर फैंस में खासा उत्साह है। इससे पहले दोनों की जोड़ी कई फिल्मों में पसंद की जा चुकी है और अब दर्शक उन्हें एक नए अंदाज में देखने के लिए उत्साहित हैं।
मेकर्स द्वारा जारी किए गए पोस्टर्स में फिल्म के अन्य अहम किरदारों की झलक भी दिखाई गई है। दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी का लुक सामने आने के बाद फिल्म को लेकर उम्मीदें और बढ़ गई हैं। वहीं सनी देओल के बेटे करन देवल भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। उनका फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
इसके अलावा अली फजल और अभिमन्यु सिंह भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। अली फजल का गंभीर और अलग अंदाज वाला लुक दर्शकों का ध्यान खींच रहा है।
फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं, जबकि इसका निर्माण आमिर खान कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म का नाम पहले ‘लाहौर 1947’ रखा गया था, जिसे बाद में बदलकर ‘बंटवारा 1947’ कर दिया गया।
भारत-पाकिस्तान विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की तैयारी में है। फिल्म की कहानी, स्टारकास्ट और पीरियड सेटअप को देखते हुए इसे लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।





