छत्तीसगढ़कांकेर (उत्तर बस्तर)

अवैध वसूली के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा, पढ़िए पूरी खबर

बिप्लब कुण्डू@कांकेर। जिले के पखांजूर धान खरीदी केंद्र में हर बोरी में 1-2 किलो अधिक लेने पर भाजपा ने SDM के नाम से ज्ञापन सौंपा। इस अवैध वसूली को बंद करने की मांग को लेकर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अशीम राय ने कहा कि सरकार की मिली भगत से ही धान खरीदी केंद्र में किसानों से सूक्ति के नाम से फड़ प्रभारियों द्वारा किसानों को लूटा जाता है। अवैध तरीके से धान लिया जाता है। अगर जल्द ही इस प्रकार से अवैध धान लेना बंद नही किया तो भाजपा द्वारा आंदोलन किया जाएगा। साथ ही धान खरीदी केंद्र में प्रभारियों की मनमानी की बात कही।

कांग्रेस शासन में 3 सालों से इसी प्रकार सूक्ति के नाम पर किसानों को ठगा जा रहा है। भाजपा पार्टी के द्वारा किसानों का हर संभव मदद किया जायेगा और उनके हित को सोचकर आगे कदम उठाया जायगा। उचित कदम उठाने के लिए भाजपा पार्टी बाध्य होगी।

Related Articles

Back to top button