
दुर्गा प्रसाद सेन@बेमेतरा। जिले में एक बार फिर से दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष हुआ है। जिसमे से एक युवक की मौत की खबर भी मिल रही है। गांव पहुंची पुलिस की टीम पर भी पथराव किया गया है। इस घटना में उप निरीक्षक बीआर ठाकुर गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा में चल रहा है। थाना क्षेत्र के बिरामपुर की घटना है
जानकारी के मुताबिक बेमेतरा के साजा इलाके के गांव बिरनपुर में दो समुदाय के झड़प और पत्थरबाजी में एक युवक मौत हो गई। मरने वाला युवक 23 साल का है। जबकि इस हमले साजा थाने के SI बीआर ठाकुर भी गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि मुस्लमानों ने हिंदू की गाड़ी को आग के हवाले कर दिए जिसके बाद से दो समुदाय यानी की हिंदू और मुस्लिम आमने सामने हो गए और देखते ही देखते विवाद खूनी झड़प में तब्दील हो गया। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किए गए हैं। इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। वही आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है।