धमतरी

Video: घर में बैठे-बैठ अर्जुन ने कर दिया ये अविष्कार…..लोगों के लिए बना मिसाल…पढ़िए पूरी खबर

संदेश गुप्ता@धमतरी। (Video) देश कोरोना महामारी के संकट से जूझ रहा है, कई राज्यों में आंशिक लॉकडाउन या संपूर्ण बंद है. चौक-चौराहों से लेकर गलियों तक सन्नाटा पसरा है. रोजगार संकट में हैं, ऐसे में धमतरी के अर्जुन सिंह ने वो कर दिखाया जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है. लॉकडाउन के बीच जहां लोग घरो में बैठकर बोर हो रहे हैं। 

(Video)वहीं भोथली गांव के अर्जुन सिंह ने घर बैठे इलेक्ट्रॉनिक ऑक्टो पेड बना दिया। बोलचाल में इसे इलेक्ट्रॉनिक बाजा भी कह सकते हैं। जिसका अनोखा अविष्कार कर दिखाया है। धमतरी के भोथली गाव के अर्जुन सिंह नोटों का अल्ट्रा वायलेट सेनिटाइजर बनाने का ख्याल आया। लेकिन बनाते-बनाते ये इलेक्ट्रॉनिक बाजा बन गया। (Video)अर्जुन बताते है कि इसे बनाने के लिए, पुरानी बैटरी से निकली तांबे की प्लेट की बोर्ड का सर्किट, थोड़े वायर और ढेर सारा दिमाग लगा है। अर्जुन को इसे बनाने में 7 दिन लगे हैं। लेकिन अब अर्जुन ऐसा ही दूसरा पीस सिर्फ एक दिन में बनाने का दावा करते हैं।

बहरहाल लॉक डाउन में खाली समय को कैसे सार्थक उपयोग में लाना चाहिए। ये अर्जुन से सीखा जा सकता है, बस अर्जुन की तरह लक्ष्य स्पष्ट होना  चाहिए।

Related Articles

Back to top button