छत्तीसगढ़बिलासपुर

झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से महिला की मौत, क्लीनिक बंद कर हुआ फरार…

बिलासपुर। जिले में एक महिला की मौत का मामला सामने आया हैं। बताया जा रहा है कि महिला को सर्दी-खांसी और बुखार था। जिसका इलाज महिला झोलाछाप डॉक्टर से करवा रही थी। इस दौरान डॉक्टर ने उसे इंजेक्शन लगाया..जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। और महिला को खून की उल्टी होने लगी। गंभीर हालत को देखते हुए परिजन ने  रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुँचे। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना के बाद से झोलाछाप डॉक्टर सत्यजीत गोल्दार क्लिनिक बंद कर फरार है।  वहीं मामले की जांच कर रहे अधिकारी कार्रवाई की बात कह रहे हैं। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के कलमीटार गांव की है।

Related Articles

Back to top button