Chhattisgarh: पीसी में सीएम ने कहा- पहले अंग्रेज लूट रहे थे, अब सरकार पूजीपतियों को बेच रही

रायपुर। (Chhattisgarh) प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय “राजीव भवन” में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीसी में कहा कि देश मे अभूतपूर्व स्थिति बनी हुई है। केंद्र का ये काला कानून पूंजीपति के लिये बनाया गया है। तीन कानून बनाये गए है मंडी एक्ट को खत्म किया कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग लागू है और आवश्यक वस्तु अधिनियम बदला गया। (Chhattisgarh) ये कानून 62 करोड़ किसान के खिलाफ है।
(Chhattisgarh) कांग्रेस शुरू से विरोध कर रही है किसानों की मांग है कि MSP से नीचे खरीदी न हो इसके लिये बदलाव चाहते हैं। ये केंद्र सरकार की हठधर्मिता है। छत्तीसगढ़ में जो हम कर सकते थे उसके लिये क़ानून पारित किया। कांग्रेस हमेशा से किसान के साथ रही है। ये किसान जब देश मे अकाल आया तब इंदिरा जी के आह्वान पर हरित क्रांति को किसान ने सफल बनाया है।
\ariyaband: साप्ताहिक बाजार बंद, सुनी सड़के, किसानों के समर्थन में व्यापारी, देखिए ये तस्वीरें
आज हमारे पास अन्न के भंडार है। आज सरकार किसानों के विरोध में खड़ी है। देश में अभी भी MSP में अनाज नही बिक रहा बिहार में 700 में धान बिक रहा है। छत्तीसगढ़ में 94 प्रतिशत किसान को धान मक्का गन्ना का समर्थन मूल्य में खरीदा जा रहा है। इस साल 85 से 90 लाख मीट्रिक टन खरीदी की संभावना है। 2300 से ज्यादा धान खरीदी केंद्र बनाए गए हैं।
बारदानों की कोई कमी नही आएगी। छत्तीसगढ़ में खरीदी हो सकती है वही देश मे क्यों नही हो सकती है।
देश मे मंदी का असर रहा लेकिन छत्तीसगढ़ में कोई असर नही है। पहले अंग्रेज लूट रहे थे आज सरकार पूंजीपतियों को बेच रहे हैं। रेल हवाई अड्डे सब कुछ बेचा जा रहा है। देश से माफी मांगते हुए विशेष सत्र को बुलाकर वापस लेना चाहिये। इस कानून को पूंजीपतियों के लिए जा रहा था।
भाजपा झूठ बोलने की फैक्ट्री है। ये अंग्रेजो के समर्थक है। जैसे अंग्रेज डराते थे और लड़ाते बैठे हैं।वैसे ही ये हिंदू मुसलमान को लड़ाकर उनके उद्योगपति मित्र जो काले अंग्रेज है। उन्हें फायदा पहुंचाना चाहते है