गरियाबंद

Gariyaband: साप्ताहिक बाजार बंद, सुनी सड़के, किसानों के समर्थन में व्यापारी, देखिए ये तस्वीरें

रवि तिवारी@गरियाबंद। (Gariyaband) केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि विधेयकों के विरोध में दिल्ली में चल रहा किसान आंदोलन दिन ब दिन तेज़ होने लगा है।  इसी क्रम में 8 दिसंबर को भारत बंद करने का निर्णय लिया गया था। (Gariyaband) वही छत्तीसगढ़ में भी सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस ने किसान आंदोलन का पूर्ण समर्थन करने की घोषणा किया था।

(Gariyaband) इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अमलीपदर के अध्यक्ष तपेश्र्वर ठाकुर ,युवा कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष मनोज पांडे के नेतृत्व मे गोहरापदर  के विभिन्न संगठनों, परिसंघों व व्यापारियों ने दुकाने व गोहरापदर के सप्ताहिक हटरी बन्द रख कर किसान आंदोलन मे समर्थन दिया।

Protest: नहीं दिखा भारत बंद का असर, यहां खुली रही दुकानें, मगर कांग्रेस ने कही ये बात

वही किसान आंदोलन में सड़क पर उतरे अमलीपदर ब्लाक अध्यक्ष तपेश्र्वर ठाकुर ने कहा  कि केंद्र सरकार ने किसानों के विरोध में बिल पास कर ये साबित किया है कि केंद्र सरकार किसान विरोधी सरकार है,तपेश्वर ने कहा कि केंद्र सरकार किसान का हित नही चाहती,इसी के चलते काला कानून पास कर किसानों के विकास को रोकने में लगी हुई है।

वही युवा कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष  मनोज पांडे ने कहा कि हठधर्मिता में लीन केंद्र की मोदी सरकार किसान विरोधी होने का प्रमाण दे चुकी है। ऐसे में अब  मोदी सरकार के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत है। मनोज ने खास की केंद्र सरकार द्वारा पारित तीनों कृषि विधेयकों को वापस लिए जाने की आवश्यकता है चूंकि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है और इस कानून से राज्य के किसान प्रभावित होंगे व उन्हें नुकसान होगा, कांग्रेसियों ने एक सुर में कहा कि दिल्ली में चल रहा किसान आंदोलन किसी एक पार्टी, संगठन का आंदोलन नहीं है बल्कि यह आंदोलन देश के प्रत्येक अन्नदाता किसानों का है।कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से युवा कांग्रेस जिला सचिव उमाशन्कर पांडे ,NSUI अमलीपदर अध्यक्ष धर्मेन्द्र बघेल, ब्लाक सयोजक जागेस्वर पांडे, देवानन्द राजपुत, ओन्कार यादव, रुपेश मान्झी, संजय मांझी, राजेश खर्रे, सुभाष यादव, व अनेक कांग्रेसी कार्यक्रता उपस्थिति थे

Related Articles

Back to top button