छत्तीसगढ़बिलासपुर

कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज, जमीन मामले में महिला को धमकाने का आरोप, अकबर पुलिस की गिरफ्तार में, तैय्यब हुसैन फरार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की बिलासपुर पुलिस ने कांग्रेसी नेता अकबर और तैय्यब हुसैन के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज किया गया है। बता दें कि आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में इनकी पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है।

मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने बताया कि, तैयब हुसैन और अकबर खान के खिलाफ सरकंडा थाना क्षेत्र में आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में एफआईआर दर्ज किया गया था। जिसके बाद दोनों आरोपी फरार थे। इस दौरान उनके द्वारा मगरपारा निवासी संगीता बंजारे को जमीन मामले में धमकाने का कार्य किया जा रहा था। इस दौरान अकबर खान की गिरफ्तारी पुलिस ने कर ली है। वहीं तैयब हुसैन अब भी फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button