देश - विदेश

आंध्र प्रदेश के डिप्टी CM पवन कल्याण को जान से मारने की धमकी मिली, मचा हड़कंप

अमरावती: आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण को जान से मारने की धमकी मिली है। जनसेना पार्टी ने इसकी जानकारी दी है। जनसेना पार्टी ने बताया, ‘उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण के कार्यालय में धमकी भरे फोन आए। किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी। गुमनाम कॉल करने वाले ने उपमुख्यमंत्री को निशाना बनाते हुए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए संदेश भी भेजे। कार्यालय के कर्मचारियों ने धमकी भरे कॉल और संदेशों को उपमुख्यमंत्री के ध्यान में लाया। उनके कार्यालय के अधिकारियों ने मामले की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी है।’

Related Articles

Back to top button