Uncategorized

Ambikapur: धर्मांतरण के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, शहर में निकाली रैली, किया विरोध

शिव शंकर साहनी@अंबिकापुर। (Ambikapur) भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा के द्वारा राज्य सरकार के ऊपर आरोप लगाते हुए धर्मांतरण के खिलाफ शहर में रैली निकाल विरोध प्रदर्शन किया।

रैली अंबिकापुर (Ambikapur)  के राम मंदिर से निकाली गई,, इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं के द्वारा बड़े-बड़े भगवा झंडे पकड़े हुए नजर आए,, साथ ही साथ जागो हिंदू जागो की तख्तियां भी देखने को मिली,, साथ ही साथ कार्यकर्ता जय राम के नारे भी लगाते हुए नजर आए।

 (Ambikapur) भाजयुमो कार्यकर्ता की टोली शहर के राम मंदिर से शहर के प्रमुख सड़कों से होते हुए घड़ी चौक तक पहुंची। इस पद यात्रा के दौरान भाजपा के नेता धर्मांतरण के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

Video: कटघरे में आबकारी और पुलिस विभाग, शहर के प्रतिष्ठित होटल में अवैध शराब जप्ती मामले में बुरे फंसे, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने बताया कि भाजयुमो प्रदेश आह्वान पर छत्तीसगढ़ सरकार के मौजूदा स्थिति में लगातार धर्मांतरण के मामले सामने आ रहे है। इसी कारण से धर्मांतरण के खिलाफ यह जन जागरण रैली निकाल कर लोगों को जागरूक करने का काम भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा किया जा रहा है।

Congress के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा- “सबसे पहले ईमान बेचा और अब…

Related Articles

Back to top button