ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

भाजपा की पदयात्रा और सभा आज: केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया होंगे शामिल, दंतेश्वरी मंदिर के सामने जुटेंगे कार्यकर्ता

जगदलपुर। भाजपा सोमवार को जगदलपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत जनसभा और पदयात्रा आयोजित करेगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने सुबह 11 बजे सभा होगी। इसमें केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। सभा के बाद शहर के प्रमुख मार्गों से पदयात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री केदार कश्यप भी मौजूद रहेंगे।

भाजपा ने कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली हैं। पार्टी ने बस्तर जिले के कार्यकर्ताओं के अलावा आम नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं और समाज प्रमुखों से भी इसमें शामिल होने की अपील की है। इस अभियान के जरिए पार्टी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपनी बात जनता तक पहुंचाएगी।

कांग्रेस और विपक्ष पर लगाए आरोप

भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय ने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर देश में अस्थिरता और अराजकता फैलाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कुछ स्वार्थी तत्व लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे तत्वों की मानसिकता को उजागर करने के लिए पार्टी यह अभियान चला रही है।

5 नवंबर तक चलेगा अभियान

भाजपा देशभर में 5 नवंबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान चला रही है। इसके तहत जनसभाएं, पदयात्राएं और जनसंपर्क कार्यक्रम किए जा रहे हैं। पार्टी का कहना है कि SIR को लेकर विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे आरोपों का जवाब दिया जाएगा। साथ ही मतदाता सूची की शुद्धता और लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button