शिवराज सिंह चौहान की मां के निधन पर CM साय ने जताया शोक, बोले- मां का जाना अपूरणीय क्षति

एक्स पर पोस्ट कर केंद्रीय मंत्री और उनके परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदना, बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना
रायपुर। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी श्रीमती काशी बाई के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताई।
मुख्यमंत्री साय ने अपने संदेश में कहा कि माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। मां का स्नेह और आशीर्वाद जीवन का सबसे बड़ा संबल होता है। उनका इस दुनिया से चले जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके समस्त परिजनों के साथ हैं।
बाबा महाकाल से की प्रार्थना
मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश के जरिए कहा कि मां का स्थान जीवन में सबसे खास होता है। उनका स्नेह और आशीर्वाद हर परिस्थिति में संबल देता है। ऐसे में मां का बिछड़ना परिवार के लिए गहरा आघात है।





