देश - विदेश

Toxic के सामने Awarapan 2 ने नहीं मानी हार, 13वें दिन भी कमाए 1 करोड़; वर्ल्डवाइड 200 करोड़ पार

मुंबई। साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म Toxic के सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद माना जा रहा था कि इमरान हाशमी की फिल्म Awarapan 2 की कमाई पर बड़ा असर पड़ेगा।

हालांकि, नई रिलीज के दबाव के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के 13वें दिन भी फिल्म ने करीब 1 करोड़ रुपए का कारोबार किया।

14 अगस्त को रिलीज हुई Awarapan 2 को दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। फिल्म के प्रदर्शन के साथ इसकी कहानी और इमरान हाशमी की एक्टिंग की भी तारीफ हुई। यही वजह है कि नई फिल्मों की रिलीज के बीच भी फिल्म की कमाई का सिलसिला जारी है।

13वें दिन कलेक्शन में 76% से ज्यादा गिरावट

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को Awarapan 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 1 करोड़ रुपए कमाए। हालांकि, यह आंकड़ा पिछले दिनों की तुलना में काफी कम है। फिल्म की कमाई में 76 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।

इसके बावजूद Toxic जैसी बड़ी रिलीज के सामने 13वें दिन भी 1 करोड़ रुपए की कमाई को फिल्म के लिए मजबूत प्रदर्शन माना जा रहा है। अब तक फिल्म भारत में करीब 144 करोड़ रुपए का कारोबार कर चुकी है।

वर्ल्डवाइड 202 करोड़ के पार

भारत के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी Awarapan 2 को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म की विदेशों में कमाई करीब 32 करोड़ रुपए पहुंच चुकी है। वहीं, इसका कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 202 करोड़ रुपए से अधिक हो गया है।

दो हफ्ते पूरे होने से पहले ही फिल्म का 200 करोड़ क्लब में पहुंचना मेकर्स के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में Toxic और अन्य फिल्मों की मौजूदगी के बीच Awarapan 2 बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार कितनी बनाए रख पाती है।

Related Articles

Back to top button