StateNewsदेश - विदेशमनोरंजन

सलमान ने उधार लेकर पिता के लिए खरीदी थी 9 लाख की घड़ी, सलीम खान ने लगाई थी डांट

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने हाल ही में अपने जीवन से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया।

उन्होंने बताया कि अपनी पहली महंगी खरीद उन्होंने अपने पिता सलीम खान के लिए की थी। सलमान ने पिता को एक महंगी रोलेक्स घड़ी गिफ्ट की थी, जिसके लिए उन्हें उधार तक लेना पड़ा था।

एक इंटरव्यू में सलमान ने कहा कि जब उन्होंने दोबारा घड़ियां पहनना शुरू किया, तब उनके पिता ने वही घड़ी उन्हें वापस पहनने के लिए दे दी।

सलमान ने बताया कि उस समय घड़ी की कीमत करीब 9 लाख रुपए थी, जबकि उनके पास सिर्फ 4 लाख रुपए थे। बाकी पैसे उन्होंने उधार लेकर जुटाए और पिता के लिए वह घड़ी खरीदी।

सलमान ने बताया कि जब उन्होंने सलीम खान को घड़ी दिखाई, तो पिता ने पहले उन्हें डांट लगा दी। सलीम खान ने कहा, “तुमने अभी ठीक से काम करना भी शुरू नहीं किया है और इतनी महंगी चीज खरीद ली।

क्या तुम खुद को ब्रुनेई का सुल्तान समझते हो?” हालांकि बाद में घड़ी को ध्यान से देखने के बाद उन्होंने कहा, “यह तो ज्वेलरी का पीस है।”

इंटरव्यू में सलमान ने यह भी बताया कि उन्होंने करीब 26-28 साल तक घड़ियां पहनना बंद कर दिया था। अब लोग उन्हें अलग-अलग घड़ियों में देखते हैं, लेकिन उनके मुताबिक उनके पास सिर्फ वही एक रोलेक्स है, बाकी घड़ियां दोस्तों की हैं।

सलमान ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने आज तक किसी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी। उन्होंने कहा कि वे स्क्रिप्ट लिख चुके हैं, लेकिन कभी पढ़ी नहीं।

उन्होंने वीर और दबंग 3 जैसी फिल्मों की कहानी लिखी है। वर्क फ्रंट पर सलमान जल्द ही फिल्म ‘मातृभूमि’ और नयनतारा के साथ फिल्म ‘SVC63’ में नजर आएंगे।

Related Articles

Back to top button