StateNewsदेश - विदेश

PM मोदी बोले- 7.8% की ग्रोथ देशवासियों की ताकत का नतीजा: गैर-जरूरी सोना न खरीदें; विदेशी मुद्रा बचाने के लिए स्वदेशी अपनाने की अपील

दिल्ली। भारत की आर्थिक विकास दर वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 7.8% रहने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देशवासियों को बधाई दी। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में PM ने कहा कि यह उपलब्धि देशवासियों की इच्छाशक्ति, मेहनत और सामूहिक ताकत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत को विकास की यही रफ्तार बनाए रखनी होगी।

PM मोदी ने एक बार फिर लोगों से गैर-जरूरी सोना नहीं खरीदने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत न हो तो सोना खरीदने से बचना चाहिए। इससे पहले 11 मई को भी उन्होंने ऐसी अपील की थी।

बोले- कुछ लोग झूठ से निराशा फैला रहे

प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया में युद्ध और संकट के कारण सप्लाई चेन प्रभावित है। देश के भीतर भी कुछ लोग झूठ के सहारे निराशा फैलाने में लगे हैं। इन चुनौतियों के बावजूद भारत ने 7.8% की विकास दर हासिल की है।

उन्होंने लोगों से विदेश यात्रा और विदेश में शादी करने के बजाय घरेलू उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की। PM ने कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ और स्वदेशी को अपनाकर आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ना होगा।

सोना खरीदने से विदेशी मुद्रा पर दबाव

PM की अपील के पीछे भारत का बढ़ता गोल्ड इम्पोर्ट भी एक वजह है। भारत अपनी जरूरत का करीब 99% सोना विदेशों से खरीदता है। 2025-26 में सोने के आयात पर करीब 6.4 लाख करोड़ रुपए खर्च हुए। सोने की कीमतों में तेजी के कारण कम मात्रा में आयात के बावजूद आयात बिल बढ़ा है।

महंगे सोने की खरीद से विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव बढ़ता है। PM ने कहा कि गैर-जरूरी आयात कम करने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

Related Articles

Back to top button