StateNewsदेश - विदेश

बंगाल में आज CM के नाम पर फैसला संभव: अमित शाह की मौजूदगी में BJP विधायक दल की बैठक

दिल्ली। पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया आज से तेज हो जाएगी। भाजपा विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो सकता है।

पार्टी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को केंद्रीय पर्यवेक्षक और मोहन चरन मांझी को सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। दोनों नेता दोपहर 2 बजे कोलकाता में होने वाली विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे। नई सरकार का शपथ ग्रहण 9 मई को कोलकाता के परेड ग्राउंड में प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सुवेंद्र अधिकारी सबसे आगे माने जा रहे हैं। उन्होंने भवानीपुर सीट से ममता बैनर्जी को 15 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है। सुवेंदु ने नंदीग्राम सीट से भी जीत दर्ज की है।

4 मई को आए विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा ने 293 में से 206 सीटें जीतकर पहली बार बंगाल में सरकार बनाने का रास्ता साफ किया। वहीं तृणमूल कांग्रेस 81 सीटों पर सिमट गई। एक सीट फालता पर 21 मई को दोबारा मतदान होना है।

चुनाव नतीजों के बाद बंगाल की राजनीति लगातार गरमाई हुई है। 5 मई को ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से इनकार करते हुए कहा था कि उनकी पार्टी जनादेश से नहीं, बल्कि साजिश से हारी है। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए थे।

इसी बीच 6 मई को सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात मध्यमग्राम इलाके में हुई, जहां बाइक सवार हमलावरों ने उनकी स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना के बाद राजनीतिक माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

7 मई को सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि उनके पीए की हत्या राजनीतिक बदले की भावना से की गई। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को हराने की वजह से उनके करीबी को निशाना बनाया गया।

Related Articles

Back to top button