Chhattisgarh

CM साय ने बस्तर पंडुम 2025 के प्रतीक चिन्ह का किया विमोचन

रायपुर। विधानसभा के समिति कक्ष में प्रदेश की आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से “बस्तर पंडुम – 2025” के प्रतीक चिन्ह का विमोचन किया गया।

बस्तर पंडुम – 2025 प्रतीक चिन्ह का विमोचन सीएम साय ने किया। इस आयोजन का मकसद बस्तर संभाग की लोककला, रीति-रिवाज, पारंपरिक जीवनशैली और सांस्कृतिक विरासत को संजोना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। इस महोत्सव से बस्तर के कलाकारों को एक बेहतर मंच मिलेगा, जिससे उनकी कला को नई पहचान और प्रोत्साहन मिलेगा। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, केदार कश्यप, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह विधायक लता उसेंडी और विधायक विनायक गोयल भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button