राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष का सरगुजा आगमन, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

शिव शंकर साहनी@अंबिकापुर। राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष के प्रथम सरगुजा आगमन पर विभिन्न चौक चौराहों पर भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। आपको बता दे छात्र जीवन से ही भाजपा युवा मोर्चा में कार्यकर्ता के बाद जिला अध्यक्ष से लेकर नगर पालिका पार्षद की जिम्मेदारी बखूबी निभाया। जिसका परिणाम यह रहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आने के बाद आयोग का गठन किया गया। जिसमें भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर को बड़ी जवाबदारी देते हुए राज्य युवा आयोग का अध्यक्ष बनाया गया। जिसके प्रथम आगमन पर सैकड़ो की संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर अंबिकापुर शहर के विभिन्न चौक चौराहा पर भव्य स्वागत किया गया और आतिशबाजी की गई। इधर राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि मुझे जिस पद के लिए जिम्मेदारी मिली है। उसे बखूबी निभाऊंगा और युवाओं की आकांक्षाओं के अनुरूप छत्तीसगढ़ में कार्य किया जाएगा। जिसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को धन्यवाद दिया है।