छत्तीसगढ़

आज प्रदेश में मिले कोरोना के 93 नए मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 500 को पार

रायपुर। प्रदेश में आज कोरोना के 93 नए मरीज पाए गए है। वहीं 48 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है। जिसके बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। 

प्रदेश ने आज कोरोना के जो नए मरीज मिले है, उसमें दुर्ग से 11, राजनांदगांव से 24, धमतरी से 11,  बलौदाबाजार से 2, महासमुंद से 10, बिलासपुर से 8, रायगढ़ से 1, कोरबा से 2,  जांजगीर -चांपा से 1, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 6, सरगुजा से 6,  बलरामपुर से 3,  कोंडागांव से 1 और कांकेर से 7  मरीज शामिल है।

आज मिले कोरोना मरीजों के साथ ही प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 11 लाख 78 हजार 503  हो गई है। जिसमे से 511 एक्टिव मामले है। वहीं 11 लाख 63 हजार 842  मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि इस वायरस से राज्य में अब तक 14150 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button