
रायपुर। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन संघ द्वारा चल रहे आंदोलन को समाप्त करने की घोषणा की है। उनकी मांगों पर सरकार ने सहमति दे दी है। कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे के मौजूदगी में घोषणा की। कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे के बंगले में प्रेस कॉन्फ्रेंस ले रहे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अपील में आंदोलन को वापस लिया।
जानकारी के मुताबिक कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे के निवास में मंत्री की उपस्थिति में प्रेस वार्ता के ज़रिए शासकीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कल सभी प्रांतीय अध्यक्ष के साथ 5 घंटे बैठक चली. सभी ने तय किया है कि लड़ाई आगे जारी रहेगी। मुख्य सचिव से भी चर्चा की गई है। आज कोर कमेटी की बैठक में तय किया गया है कि आंदोलन को तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाए। लगातार आंदोलन से शासकीय कार्य बाधित हो रहे थे।
इन तीन मांगो को लेकर शासकीय कर्मचारियों की बनी सहमति….
1 – जो 6 % DA सरकार ने बढ़या है उस 1 साल के एरियर्स की राशि को जीपी एफ के खाते मे डाल दिया जाए…..
2 – दिवाली के पूर्व जो शेष महँगाई भत्ता है उसे दिवाली के पहले जारी किया जाए …..
3 – HRA के लिए कमेटी का गठन किया जाए….