National: उद्योगपति राहुल बजाज का निधन, 83 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, 40 से अधिक सालों तक रहे बजाज समूह के चैयरमेन

नई दिल्ली। उद्योगपति और बजाज समूह के पूर्व चैयरमेन राहुल बजाज का शनिवार 12 फरवरी को निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे।
बजाज समूह का एक बयान में कहा कि मुझे बड़े दुख के साथ सूचित किया जा रहा है कि स्वर्गीय रूपा बजाज के पति और राजीव/दीपा, संजीव/शेफ़ाली और सुनैना/मनीष के पिता श्री राहुल बजाज के निधन के बारे में सूचित किया जाता है। उनका निधन अपने करीबी परिवार के सदस्यों की उपस्थिति 12 फरवरी 2022 की दोपहर को हुआ।
राहुल बजाज को निमोनिया था और दिल की भी समस्या थी। रूबी हॉल क्लिनिक के मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ पुरवेज ग्रांट ने कहा कि वह पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे। राहुल बजाज ने आज दोपहर 2.30 बजे अंतिम सांस ली।
40 से अधिक वर्षों तक बजाज समूह के अध्यक्ष के रूप में किया कार्य
10 जून 1938 को जन्मे राहुल बजाज ने 40 से अधिक वर्षों तक बजाज समूह के चैयरमेन के रूप में कार्य किया। राहुल बजाज ने पिछले साल अप्रैल में बजाज ऑटो के अध्यक्ष के रूप में इस्तीफा दे दिया और वर्तमान में फर्म के मानद अध्यक्ष थे।
राहुल बजाज को 2001 में तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। बजाज ने राज्यसभा सांसद के रूप में भी काम किया।